नोएडा में नववर्ष को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र द्वारा डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद व एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल तथा पुलिस बल के साथ नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मॉल, मेट्रो स्टेशनों, मुख्य बाजारों, महत्वपूर्ण सड़कों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों के आस-पास फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए एवं संदिग्ध प्रतीत होने वाले प्रत्येक व्यक्ति/वाहनों को रोककर चेकिंग की जाए तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यह जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है, जहां फुट पेट्रोलिंग की तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। पूरे जिले में 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ड्रोन व CCTV से निगरानी हो रही है तथा धारा 163 लागू की गई है ताकि नववर्ष का जश्न सुरक्षित व शांतिपूर्ण रहे।
नोएडा पुलिस की अपील: जश्न मनाएं, लेकिन कानून के दायरे में। शराब पीकर वाहन न चलाएं व संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 डायल करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *