अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा लोक मंच ने “महिला श्री अवार्ड – सीजन 3” में नोएडा की 13 उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मान

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा लोकमंच द्वारा आयोजित “महिला श्री अवार्ड – सीजन 3” का भव्य समारोह दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), सेक्टर-62 में बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में स्थापित करना था। इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 13 महिलाओं को “महिला श्री अवार्ड” से नवाजा गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सिंधु रवि, श्रेया शर्मा, दीपिका चंद्रा, लक्ष्मी नेगी, प्रिया उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, राजेश्वरी त्यागराजन, झूमा बिस्वास नाग, वसुधा तिवारी, डॉ. बानी बोरा, डॉ. एस. अनुपमा भारद्वाज, सपना दत्ता और शिल्पी गोयल शामिल हैं।

कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रही, जिनमें राज्यसभा के पूर्व महासचिव डॉ. योगेंद्र नारायण, दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन के फाउंडर विपिन साहनी एवं किरण साहनी, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति भंवर सिंह, फेलिक्स हॉस्पिटल एंड ग्रुप्स की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, आईईएक्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सत्यानारायण गोयल, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, टेन न्यूज़ नोएडा के फाउंडर गजानन माली सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रैना शाहमिरी एवं इंदिरा चौधरी ने कुशलतापूर्वक किया। इस दौरान संस्कार अध्ययन केंद्र के बच्चों द्वारा प्रस्तुत महिला सशक्तिकरण पर आधारित सामाजिक नाटक ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों से खासी सराहना प्राप्त की।

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि “महिला श्री अवार्ड” का उद्देश्य उन मातृशक्तियों को सम्मान देना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा, “इस मंच के माध्यम से हम समाज की प्रेरणादायी महिलाओं को आगे लाने और उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।”

यह आयोजन नोएडा लोकमंच के सांस्कृतिक प्रकल्प “पहला कदम” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें Rotary Club of Delhi Okhla City और दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में नोएडा लोकमंच की कोषाध्यक्ष विभा बंसल ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *