ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

नोएडा सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए चुनाव में सतनारायण गोयल पैनल विजयी

नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा के सेक्टर-55 में रविवार को सम्पन्न हुए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव में सतनारायण गोयल के नेतृत्व वाले पैनल को स्पष्ट बहुमत के साथ विजयी घोषित किया गया।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सतनारायण गोयल एवं उनकी टीम तथा गजेंद्र बैसला एवं उनकी टीम के बीच रहा। मतदाताओं के उत्साहजनक सहयोग और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते चुनाव सुचारू रूप से पूरा हुआ। चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव और राजेंद्र शर्मा ने परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य निम्नलिखित हैं:अध्यक्ष- सतनारायण गोयल,
महासचिव – नीरज शर्मा,
कोषाध्यक्ष – राकेश शर्मा,
उपाध्यक्ष – राजरानी अग्रवाल,
उपाध्यक्ष – सुदेश खोखर,
आंतरिक लेखा परीक्षक- विद्या रावत,
संयुक्त सचिव – दिनेश पाठक व
संयुक्त सचिव – दिनेश मिश्रा आदि शामिल हैं।

इनके अलावा ब्लॉक प्रतिनिधि के रूप में निशांत गर्ग, अजय अरोड़ा, जोगेंद्र शर्मा, विपिन अग्रवाल, अजय शुक्ला, ललित मोहन, मीरा वार्ष्णेय, रेणुका भट्ट,सुरेंद्र शर्मा व शरद चौहान आदि चुने गए।

चुनाव अधिकारियों ने इस जीत पर सतनारायण गोयल पैनल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम सेक्टर के विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और निवासियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

यह चुनाव सेक्टर-55 के निवासियों के बीच एकता और लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक रहा। नई कार्यकारिणी जल्द ही सेक्टर की प्राथमिकताओं पर काम शुरू करने की तैयारी में जुट गई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *