नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

राज्यसभा सांसद व भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन

– खेल व राजनीति क्षेत्रों में शोक
नई दिल्ली,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी.टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के एक बजे निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन केरल के थिक्कोडी (कोझिकोड जिला) स्थित अपने आवास पेरुमलपुरम में सुबह करीब 1 बजे अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पी.टी. उषा संसद सत्र से लौट रही थीं और घर पर मौजूद नहीं थीं।

श्रीनिवासन का जन्म केरल के पोन्नानी के कुट्टिक्काड स्थित वेंगाली थारवाद में नारायणन और सरोजिनी के घर हुआ था। वे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में उप अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 1991 में उन्होंने पी.टी. उषा से विवाह किया था, जो दूर की रिश्तेदार भी थीं। वे पूरे जीवन में उषा के करियर और सार्वजनिक जीवन में उनका मजबूत सहारा बने रहे।उनके अचानक निधन से खेल जगत, राजनीतिक हलकों और परिवार में गहरा शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पी.टी. उषा से फोन पर बात कर उनके पति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और संवेदना प्रकट की।अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं अभी अंतिम रूप नहीं ली गई हैं। इस दुखद घटना पर सभी को गहरा सदमा पहुंचा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *