उत्तर प्रदेश में RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन: 2026-27 सत्र के लिए आवेदन शुरू, तीन चरणों में लॉटरी प्रक्रिया

लखनऊ,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के प्रावधानों और महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को 25% सीटों पर निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल rte25.upsdc.gov.in के माध्यम से तीन चरणों में पूरी की जाएगी। वर्तमान में 1520 आवेदन पत्र अभी तक प्राप्त हो चुके हैं। अभिभावक अपने बच्चे के लिए निर्धारित तिथियों पर आवेदन कर सकते है।
प्रथम चरण, आवेदन की तिथियां और आवंटन की तिथि

02 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026
18 फरवरी 2026
द्वितीय चरण
21 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026
09 मार्च 2026
तृतीय चरण
12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026
27 मार्च 2026

पात्रता श्रेणी:अलाभित समूह: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामाजिक एवं पिछड़ा वर्ग (OBC), निशक्त (दिव्यांग) बच्चे।
दुर्बल वर्ग: BPL (गरीबी रेखा के नीचे) कार्ड धारक (अंत्योदय)।
HIV या कैंसर पीड़ित माता-पिता/अभिभावक का बच्चा।
अनाथ बच्चा (बाल गृह में रहने वाला भी)।
दिव्यांगता, वृद्धावस्था या विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता माता-पिता/अभिभावक।
माता-पिता/अभिभावक की अधिकतम वार्षिक आय ₹1.00 लाख तक।
बच्चे की आयु सीमा: 03 वर्ष से अधिक एवं 07 वर्ष से कम (1 अप्रैल 2026 के अनुसार)।आवश्यक दस्तावेज:माता-पिता/अभिभावक का आय प्रमाण-पत्र / जाति प्रमाण-पत्र।
निवास प्रमाण-पत्र।
आधार प्रमाण-पत्र (माता-पिता में से किसी एक का)।
बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र।
पात्रता संबंधित अन्य प्रमाण-पत्र।
माता-पिता/अभिभावक के आधार से जुड़ा बैंक खाता विवरण।

महत्वपूर्ण निर्देश:आवेदन में अभिभावक को अपनी ग्राम पंचायत या नगर पालिका/नगर पंचायत वार्ड का चयन करना अनिवार्य है। आवेदन उसी इकाई (जहां स्कूल स्थित है) के लिए ही मान्य होगा। भिन्न ग्राम पंचायत/वार्ड चुनने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
अभिभावक पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम पर आधारित है।
कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

यह योजना गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निजी शिक्षा का अवसर प्रदान करती है। योग्य अभिभावकों से अपील है कि वे निर्धारित समयसीमा में पोर्टल पर आवेदन करें और दस्तावेज सही-सही अपलोड करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर विजिट करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *