मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

यूपी में नई राजनीतिक हलचल: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ (RAM) पार्टी, वृंदावन से किया ऐलान

मथुरा/वृंदावन, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व अधिकारी और बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को राजनीति में औपचारिक एंट्री कर ली है। उन्होंने वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ (Rashtriya Adhikar Morcha – RAM) का ऐलान किया। पार्टी का नाम ‘राम’ के रूप में संक्षिप्त किया गया है, जो भगवान राम से प्रेरित है और सनातन मूल्यों पर आधारित बताया जा रहा है।

अलंकार अग्निहोत्री ने हाल ही में यूजीसी की नई गाइडलाइंस (जिन्हें उन्होंने ‘सवर्ण विरोधी’ करार दिया था) और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद वे निलंबित भी हुए थे। अब उन्होंने सवर्ण समाज, खासकर ब्राह्मण समुदाय के मुद्दों को लेकर यह पार्टी बनाई है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार, फरसा और बांसुरी भेंट कर स्वागत किया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी सनातनी समाज, सामान्य वर्ग, ओबीसी और सनातनी एससी/एसटी के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग लेने और आवश्यकता पड़ने पर गठबंधन करने की भी बात कही।

पार्टी का गठन वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के आशीर्वाद से हुआ, जहां उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का मंच बताया। यह कदम यूपी की सियासत में ब्राह्मण असंतोष और सनातन मुद्दों को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।

अलंकार अग्निहोत्री (2019 बैच PCS अधिकारी, आईआईटी बैकग्राउंड) पहले से ही UGC नियमों और शंकराचार्य विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। पार्टी जल्द चुनाव आयोग में पंजीकरण कराएगी और आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *