-2028 के इंडिया रबर एक्सपो के लिए चेन्नई में आयोजन तय, नए चेयरमैन और चीफ कन्वीनर नियुक्त
मुंबई,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) की मैनेजिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मुंबई के अंधेरी (पूर्व) स्थित हेड ऑफिस में संपन्न हुई।
बैठक में एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा रबर उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।मीटिंग में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रेसिडेंट अनय गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गनेश, वाइस प्रेसिडेंट विनोद बंसल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट शशि कुमार सिंह,
इंडिया रबर एक्सपो 2026 के चेयरमैन विपन मेहता,
चीफ कन्वीनर संजीव सिक्का व 
कन्वीनर मुकेश कक्कड़ आदि मौजूद रहे।
बैठक में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। दिल्ली रीजन की चेयरमैन डॉ. शोभा धवन और अश्विनी सरीन भी मौजूद रहे।बैठक का एक प्रमुख निर्णय 2028 में होने वाले इंडिया रबर एक्सपो के आयोजन से संबंधित था। सर्वसम्मति से चेन्नई को इस बड़े आयोजन के लिए स्थल चुना गया। इसके लिए वी टी चंद्रशेखर को चेयरमैन और राजा अन्नामलाई को चीफ कन्वीनर नियुक्त किया गया। यह फैसला रबर उद्योग के दक्षिण भारत में बढ़ते महत्व और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
AIRIA के पदाधिकारियों ने बैठक में रबर इंडस्ट्री की चुनौतियों, निर्यात संवर्धन, तकनीकी उन्नयन और आगामी इंडिया रबर एक्सपो 2026 (जो अप्रैल 2026 में नई दिल्ली के ITPO, प्रगति मैदान में आयोजित होगा) की तैयारियों पर भी चर्चा की। संगठन ने उद्योग के विकास और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
यह बैठक रबर उद्योग के संगठित प्रयासों और भविष्य की योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। AIRIA रबर, पॉलिमर और संबंधित क्षेत्रों में भारत का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है, जो उद्योग की नीतिगत और व्यावसायिक हितों की पैरवी करता है।
![]()
