नोएडा प्राधिकरण ने संविदाकर्मियों के लिए लागू किया मेडिक्लेम योजना, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एग्रीमेंट

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण ने अपने माध्यम से आपूर्ति किए गए लगभग 4800 संविदाकर्मियों (आउटसोर्स्ड कर्मचारियों) के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी करुणेश कृष्ण ने 12 मार्च 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी को इस योजना के लिए अनुमोदन प्रदान किया है।

यह निर्णय नोएडा प्राधिकरण की 215वीं बोर्ड बैठक में 26 अक्टूबर 2024 को संचालक मंडल द्वारा पहले ही मंजूर किया गया था। अब इन कर्मचारियों के आश्रित परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों तक को हर साल 5 लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा मिलेगी। प्राधिकरण हर कर्मचारी के लिए सालाना 10,000 रुपये का प्रीमियम कंपनी को देगा।पहले ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) की सीमा सिर्फ 21,000 रुपये सालाना होने के कारण ये कर्मचारी मेडिकल सुविधा से वंचित रह गए थे। लंबे समय से कर्मचारी इस सुविधा की मांग कर रहे थे। नोएडा प्राधिकरण ने कई इंश्योरेंस कंपनियों जैसे एसबीआई जनरल, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, एचडीएफसी एर्गो और बजाज आलियांज से प्रस्तुतियां ली थीं। सभी प्रस्तुतियों के बाद एसबीआई जनरल इंश्योरेंस को चुना गया, क्योंकि यह सबसे बेहतर नीति और सुविधाएं प्रदान कर रही है।एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी इंश्योरेंस के पहले दिन से ही इलाज की सुविधा देगी, जिसमें गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है। नोएडा और दिल्ली के ज्यादातर बड़े अस्पताल इस योजना में जुड़े होंगे, जिससे कैशलेस इलाज आसान हो जाएगा।

यह कदम नोएडा प्राधिकरण के संविदाकर्मियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आउटसोर्स्ड कर्मियों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण ने कहा है कि यह फैसला कर्मचारियों की लंबी मांग को पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *