ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो डीपीआर निरस्त होने पर सेक्टर 71 चौराहे के निकट जोरदार प्रदर्शन, 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर होगा बड़ा आंदोलन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर निरस्त किए जाने के विरोध में नोएडा में रविवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। नेफोवा (NEFOWA) के बैनर तले सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने सेक्टर-71 चौराहे के समीप अंतिम मेट्रो पिलर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अनोखे तरीके से मोटी रस्सी बांधकर मेट्रो पिलर को नोएडा एक्सटेंशन की ओर खींचने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मेट्रो परियोजना को जल्द मंजूरी नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज होगा। निवासियों ने 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की घोषणा कर दी है।
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा, “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
एक्टिव सिटीजन के आलोक कुमार ने कहा कि क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी आधारभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।
नोवरा (नोएडा ओनर विलेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बिना शहरी और गांव के निवासियों दोनों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की कि मेट्रो का काम तुरंत शुरू होना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से केवल वादे हो रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई है। रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक परिवहन की कमी से क्षेत्र के लाखों निवासी परेशान हैं।निवासियों ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि मेट्रो परियोजना को अब और विलंब किए बिना मंजूरी दी जाए, अन्यथा 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन के बाद आंदोलन और अधिक तीव्र किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *