ग्रेटर नोएडा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का विश्वासघात, महिलाओं के अधिकारों पर हमला

-गौतमबुद्धनगर में भाजपा का ‘महिला जन आक्रोश’ पत्रकार वार्ता, विपक्ष को वोट की चोट से जवाब देने का ऐलान
नोएडा/ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर ने सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने के प्रयास पर तीखा हमला बोलते हुए ‘महिला जन आक्रोश’ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया। अभिषेक शर्मा ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने विपक्ष की हर बात का सटीक जवाब दिया, लेकिन विपक्ष महिलाओं के आरक्षण का रास्ता रोकने पर आमादा रहा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग कर जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”भाजपा का संकल्प
जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “महिलाओं का हक उन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रही है।
पार्टी महिला सम्मेलन और पद यात्राएं आयोजित कर रही है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं और विपक्ष की कड़ी निंदा कर रही हैं।”उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने वालों को देश की आधी आबादी वोट की चोट से बदला लेगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *