गौतमबुद्धनगर,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि जनपद में श्रम कानूनों के सख्त अनुपालन और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए श्रम विभाग लगातार निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले 14 संविदाकारों के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिए गए हैं। अब तक कुल 49 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र भेज दिया गया है।
अपर श्रमायुक्त ने बताया कि आज 6 अन्य संविदाकारों के विरुद्ध भी श्रम कानूनों के उल्लंघन पर नए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य सेवायोजकों पर जिम्मेदारी
जिन संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं, उनके मुख्य सेवायोजकों (प्रिंसिपल एम्प्लॉयर्स) और कारखाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे संविदा श्रमिकों का वेतन, भत्ते आदि सीधे उनके बैंक खातों में जमा करें। संविदाकार के बिल से इस भुगतान का समायोजन किया जाएगा। मुख्य सेवायोजक/कारखाना प्रबंधक का यह विधिक दायित्व है कि श्रमिकों को समय पर वेतन मिले।

राकेश द्विवेदी ने कहा कि जनपद की औद्योगिक इकाइयों में शांति बनाए रखने, श्रमिकों के अधिकार सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त संविदाकारों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत कैसे दर्ज करें
किसी भी श्रमिक या उद्यमी को कोई शिकायत हो तो वे निम्नलिखित पर संपर्क कर सकते हैं:
किसी भी श्रमिक या उद्यमी को कोई शिकायत हो तो वे निम्नलिखित पर संपर्क कर सकते हैं:
- टेलीफोन: 0120-4126892
- ई-मेल: complaint.dlcnoida@gmail.com