दादरी विधानसभा में 24 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

दादरी, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर कुल 24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है।
स्वीकृत प्रमुख सड़कें निम्न हैं:

  • मिल्क खटाना से नई बस्ती मार्ग: लंबाई 1.200 किलोमीटर, लागत 77.80 लाख रुपये
  • वीरपुरा नूरपुर से खण्डेरा मार्ग का नवनिर्माण: लंबाई 2.100 किलोमीटर, लागत 1.29 करोड़ रुपये
  • खेड़ी तिलपता से घोड़ी बछेड़ा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: लंबाई 11 किलोमीटर, लागत 22 करोड़ रुपये

विधायक तेजपाल नागर ने कहा, “इन सड़क परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कें स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी जनहितकारी कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।तेजपाल नागर ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ दादरी को आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नागर, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, रामकुमार नागर, विजेंद्र नागर, संतराज, विनोद भाटी, डॉ. जगदीश, राम सिंह प्रधान, बिल्लू भाटी, पप्पू भाटी, नवीन भाटी (तिलपता), सतेंद्र, निर्मल, तवर, भिकारी सिंह, जयबीर सिंह, कन्हैया शर्मा, रविन्द्र, राधाचरण, कुलदीप प्रधान, सतबीर प्रधान, सुंदर भाई, सोया, देवेंद्र खटाना, रविंद्र प्रधान, कपिल, अमरपाल सिंह, संजय, पवन, वीर सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।ये परियोजनाएं पूरा होने के बाद दादरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *