ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में किन्नर का शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगलपुर में रविवार को एक किन्नर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव सलीम नामक व्यक्ति के मकान की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
एडीसीपी संतोष कुमार ने आगे बताया, “मामले में गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के सिर पर चोट के निशान स्पष्ट हैं, जिससे हत्या की आशंका है। हम सभी पहलुओं  आपसी रंजिश, लूट या अन्य किसी विवाद को ध्यान में रखकर छानबीन कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की कॉल डिटेल्स, संपर्क सूची और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन जांच के दायरे में कई लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चांदनी इलाके में लंबे समय से रह रही थी और सामान्य रूप से रहती थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
एडीसीपी संतोष कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *