ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा लोकमंच की पहल: यमुना किनारे 5 लाख पौधे लगाकर बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, सीएम योगी को लिखा पत्र

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा में बढ़ते प्रदूषण और गिरती वायु गुणवत्ता को लेकर जागरूक नागरिकों ने सक्रिय कदम उठाया है। नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर यमुना नदी के किनारे ‘लंग बैंक’ (ऑक्सीजन बैंक) बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस अभियान में नोएडा आई केयर के साथ अन्य संस्थाएं भी पूरी ताकत से जुड़ गई हैं।
23 मई को सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोकमंच पब्लिक लाइब्रेरी में हुई विशेष बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नोएडा के विभिन्न वर्गों से आए प्रोफेशनल्स, शिक्षक, छात्र, कलाकार, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकमत से यमुना किनारे पुस्ता क्षेत्र (लगभग 300 मीटर तक) में व्यापक वृक्षारोपण कर हरित पट्टी विकसित करने और पांच लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया।इससे पहले 3 मई को एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में हजारों वॉलंटियर्स ने यमुना को उसके प्राकृतिक रूप में लौटाने और नदी के इर्द-गिर्द घनी हरियाली से भरे ऑक्सीजन बैंक बनाने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज की बैठक में 1200 से अधिक वॉलंटियर्स को सक्रिय करने का फैसला हुआ। बैठक में चर्चा हुई कि यह हरित पट्टी न सिर्फ नोएडा की वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी, बल्कि अतिक्रमण पर भी अंकुश लगाएगी। नागरिक अपने प्रियजनों के नाम पर पौधे लगा सकेंगे, जिससे सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी।
महेश सक्सेना, महासचिव, नोएडा लोकमंच ने कहा,
नोएडा आई केयर अभियान से जुड़कर हम और कई संस्थाएं इस सपने को साकार करने के लिए जुटे हैं। हम चाहते हैं कि यमुना फिर से कल-कल बहने लगे, पक्षी लौटें और नोएडा के बच्चे बिना मास्क के खुली हवा में सांस ले सकें। हमारा विनम्र अनुरोध है कि इस जनहितकारी अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी जी के कर-कमलों द्वारा हो।”
यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि नोएडा को स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। आने वाली पीढ़ियां इस हरित legacy को याद रखेंगी।
नोएडा आई केयर के अभियान पर नोएडा लोकमंच ने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और यमुना को जीवनदायिनी बनाने में अपना योगदान दें। एक पेड़ लगाइए, नोएडा को सांस दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *