नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा : उद्यमी व समाजसेवी राजीव अग्रवाल ने “अंतिम निवास” को फोर्स एम्बुलेंस शव वाहन का किया दान

नोएडा, 5 अप्रैल।

समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री राजीव अग्रवाल ने नवरात्रों की अष्टमी के शुभ अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत ‘अंतिम निवास’ को एक अत्याधुनिक फोर्स एम्बुलेंस शव वाहन दान किया। ‘अंतिम निवास’ एक सेवा केंद्र है, जिसे नोएडा लोक मंच द्वारा संचालित किया जाता है और यह मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास करता है।
यह एम्बुलेंस वाहन विशेष रूप से दिवंगत आत्माओं की अंतिम यात्रा के लिए समर्पित रहेगा और नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर श्री राजीव अग्रवाल ने कहा, “मानवता की सच्ची सेवा वही है, जो जीवन के अंतिम क्षणों तक साथ निभाए। ‘अंतिम निवास’ का कार्य अत्यंत सराहनीय है और मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि इस पुण्य कार्य में सहयोग करने का अवसर मुझे मिला।”
नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश कुमार सक्सेना ने श्री राजीव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एम्बुलेंस के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को सुविधा प्राप्त होगी और यह सेवा सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाएगी।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राजीव अग्रवाल, श्री महेश कुमार सक्सेना, श्रीमती चंचल अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल फोनरवा के लीगल सेक्रेटरी श्री टी. सी. गौर, श्री एस. के. जैन, श्री नरेश कुचल (व्यापार मंडल), श्री राजीव सेठ, दीपक कुमार, भूषण शर्मा, श्री रूपेश, श्रीमती मनीषा, श्री मुकेश शर्मा, श्री गौरव दुबे एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं नोएडा लोक मंच के पदाधिकारी शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *