खास खबर: आईजीएल में चीफ का बदलाव: कुमार शंकर बने इंड्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के नए मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), देश की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सोमवार को नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कुमार शंकर ने IGL के नए मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया है।

कुमार शंकर, जो BITS Pilani से केमिकल इंजीनियर हैं, ऑयल एवं गैस क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव लेकर IGL में आए हैं। इनमें गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स के कमीशनिंग एवं ऑपरेशंस, पेट्रोकेमिकल यूनिट्स का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट स्ट्रैटजी, मार्केटिंग, रेगुलेटरी मामलों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र की विशेषज्ञता शामिल है।

आईजीएल जॉइन करने से पहले कुमार शंकर पुणे स्थित महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उनके नेतृत्व में MNGL ने शानदार प्रगति की और कंपनी भारत की टॉप-5 सिटी गैस कंपनियों में शामिल हो गई।इससे पहले उन्होंने तीन दशकों तक GAIL (India) Ltd. के विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई जगहों पर काम किया। वे देश में नेचुरल गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण नीतिगत और रेगुलेटरी बदलावों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। विशेष रूप से Unified Tariff for National Gas Grid जैसी ऐतिहासिक सुधार में उनकी अहम भूमिका रही।

कुमार शंकर ने कमल किशोर चटिवाल से IGL की कमान संभाली है। कमल किशोर चटिवाल तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद अपने मूल संगठन GAIL (India) Ltd. वापस लौट गए हैं।IGL, GAIL (India) Ltd. और BPCL का संयुक्त उद्यम है, जिसमें NCT दिल्ली सरकार की 5% इक्विटी भागीदारी है। कंपनी वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के 12 भौगोलिक क्षेत्रों में 33 जिलों में सिटी गैस नेटवर्क संचालित करती है।यह नेतृत्व परिवर्तन IGL के भविष्य के विस्तार और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *