नोएडा: लंबित विवेचनाएं 60-90 दिनों में निपटाएं, गुमशुदगी के हर मामले में बरामदगी सुनिश्चित करें: एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय, सूरजपुर में सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बीट आरक्षियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि:
सभी लंबित विवेचनाओं को 60 से 90 दिनों के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए।
प्रत्येक थाना क्षेत्र में गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीम गठित की जाए और समुचित प्रचार-प्रसार केर साथ गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाते हुए नियमित बीट भ्रमण किया जाए तथा जनता के साथ संपर्क बढ़ाया जाए।
सभी थानाओं में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाए और प्राप्त होने वाली जनशिकायतों तथा IGRS प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि इन निर्देशों की अनुपालन रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह गोष्ठी पुलिसिंग को और अधिक जन-उन्मुखी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराध नियंत्रण, विवेचना गुणवत्ता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *