नोएडा: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने नोएडा में आयोजित किया दो दिवसीय एमएसएमई ओडीएसपी-ओडीओसी बिजनेस कॉन्क्लेव 2026

-यमुना प्राधिकरण में एमएसएमई के लिए 500 एकड़ जमीन आवंटित: ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान
-सभी जिलों में 15 एकड़ पर प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की अनुमति, सरकार करेगी सड़क-बिजली पहुंच

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने सेक्टर-18 स्थित रेडिसन होटल में दो दिवसीय ‘एमएसएमई ओडीएसपी-ओडीओसी बिजनेस कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने प्रमुख अतिथि के रूप में भाग लिया और एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।

ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एमएसएमई यूनिट्स के लिए 500 एकड़ जमीन आवंटित की है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में निजी क्षेत्र द्वारा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने का रास्ता खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी निवेशक या संगठन के पास 15 एकड़ जमीन उपलब्ध है तो वहां प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जा सकता है। सरकार पार्क तक पहुंचने के लिए 2.5 किलोमीटर तक सड़क निर्माण और बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी लेगी। पार्क को स्वयं निवेशक विकसित कर निजी क्षेत्र में प्लॉट आवंटित कर सकेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज मद्धेशिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सानू गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, जगत नारायण अग्रवाल, आलोक कुमार आर्य, रविंद्र जायसवाल, गजेंद्र शर्मा, शिवम विश्नोई, उल्लास, गुलशन, पवन अग्रवाल आदि अधिकारियों ने भी भाग लिया।
गौतमबुद्धनगर जिले से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, राजेंद्र जैन, मुकेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुशील सिंघल, सुनील गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, अनुज गुप्ता, नेत्रपाल अग्रवाल, चेतन गोयल, तुषार गोयल, मयंक अग्रवाल समेत अनेक स्थानीय उद्यमी और व्यापारी उपस्थित थे।
यह कॉन्क्लेव एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के बीच संवाद व नेटवर्किंग के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें बिजनेस अवसरों, सरकारी योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश में एमएसएमई विकास को नई गति देने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *