नोएडा: पंजाबी विकास मंच ने निर्जला एकादशी और गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाई ठंडी छबील

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
पंजाबी विकास मंच ने शनिवार को निर्जला एकादशी और सिख धर्म के पहले शहीद गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया। सेक्टर-55 की बाहरी मेन रोड पर (सेक्टर-22 नोएडा के सामने) सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ठंडे शरबत की विशाल छबील लगाई गई।कार्यक्रम पूरी तरह इको-फ्रेंडली रखा गया। कागज के गिलासों का उपयोग किया गया और डस्टबिन की व्यवस्था की गई थी।
छबील का उद्घाटन दीपक विग, जे.एम. सेठ, जी.के. बंसल, संजीव पुरी और हरीश सभरवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया।कार्यक्रम में दीपक विग, जी.के. बंसल, संजीव पुरी, जे.एम. सेठ, ओ.पी. गोयल, एस.पी. कालरा, अमरदीप शाह, हरीश सभरवाल, सुनील वाधवा, वंदना बंसल, अलका सूद, सविता अरोड़ा,नीलम भागी, अंजना भागी, प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, सरोज भाटिया, एस.एस. सचदेवा, संजय खत्री, अजय साहनी, सुमीत कोहली, अमरजीत कौर, शरण चौहान, योगीराज,आर.के. भट्ट, निर्मल हांडा और  मंजू सेठ के अलावा पंजाबी विकास मंच के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन निर्जल व्रत रखा जाता है और राहगीरों को छबील से राहत दी जाती है। वहीं सिख समुदाय गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद करते हुए छबील लगाता है।पंजाबी विकास मंच के चेयरमैन दीपक विग और अध्यक्ष जी.के. बंसल ने कहा कि हिंदू और सिख परंपराओं को एक साथ मनाकर हम “Unity, Strength and Power” का संदेश दे रहे हैं।कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोगों और राहगीरों ने छबील का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *