मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : नया गांव में अग्निकांड, 100 लोग छत पर फंसे, फायर सर्विस ने सुरक्षित बचाया

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर 87 के नया गांव, गली नंबर 1 में बुधवार रात साढ़े ग्यारह  बजे एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय और अन्य फायर स्टेशनों से 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर रवाना किया।
जांच में पता चला कि चार मंजिला भवन के प्रथम तल पर घरेलू LPG सिलेंडर फटने से आग लग गई थी, जिसके कारण पूरे भवन में घना धुआं फैल गया। इस वजह से लगभग 100 लोग भवन की छत पर फंस गए थे। फायर सर्विस और पुलिस की संयुक्त टीम ने आग पर काबू पाने के बाद सीढ़ियों के रास्ते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस की तत्परता और समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की जा रही है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *