ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम) ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक कंपनी में लगी आग के दौरान दीवार और लोहे की भी गिर जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया इस घटना में दो फायर कर्मियों की मौत हो गई और तीन फायर कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम (ILGIM) कंपनी, जहां इलेक्ट्रॉनिक चिप का निर्माण होता है, में सोमवार-मंगलवार की रात्रि आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
आग बुझाने के दौरान कंपनी की साइड की दीवार और एक लोहे का बीम अचानक गिर गया। मलबे में दबकर फायर सर्विस के पांच कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल हैं।सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन कर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
