खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

आकर तुम मत जाना साजन, आकर तुम मत जाना

आकर तुम मत जाना साजन, आकर तुम मत जाना….

जब आँगन में मेघ निरंतर झर-झर बरस रहे हों|
ऐसे में दो विकल हृदय मिलने को तरस रहे हों|
जब जल-थल सब एक हुए हों, धरती-अम्बर एकम,
शोर मचाता पवन चले जब छेड़-छेड़ कर हर दम|
ऐसे में तुम आना साजन! ऐसे में तुम आना,
आकर तुम मत जाना साजन……….

कंपित हो जब देह, नेह की आशा लेकर आना|
प्रेम-मेंह की एक नवल परिभाषा लेकर आना|
लहरों से अठखेली करता चाँद कभी देखा है?
या आतुर लहरों का उठता नाद कभी देखा है?
चंदा बन के आना साजन! चंदा बन के आना,
आकर तुम मत जाना साजन……….

पल-प्रतिपल आकुल-व्याकुल मन, राह निहारे हारा|
तुम आये, ना पत्र मिला, ना कोई पता तुम्हारा|
फागुन बीता, बीत गया आषाढ़ कि आया सावन|
कब आओगे, कब आओगे, कब आओगे साजन?
सावन बनके आना साजन, सावन बनके आना,
आकर तुम मत जाना साजन………..

 

  • डॉ पूनम माटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *