नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय किसान परिषद का धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं की बड़ी मौजूदगी रही और कामगार वर्ग के पुरुष भी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ गोला-लाठी प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि डूब क्षेत्र में ढाई से तीन लाख लोगों को बिजली नहीं दी गई तो बिजली विभाग के दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।
परिषद का आरोप है कि सरकार कामगार वर्ग की बिजली संबंधी मांग नहीं सुन रही है।धरने के दौरान दो महिलाएं भूख हड़ताल के कारण तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं। परिषद ने कहा कि यह सिलसिला 21 दिनों से चल रहा है, फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अब नई रणनीति बनाकर आगे का फैसला लिया जाएगा।
परिषद नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि सरकार चाहे जेल भेज दे या कोई भी हथकंडा अपनाए, कामगार वर्ग को बिजली मुहैया कराई जाएगी।
