खास खबर: भारत विकास परिषद की नोएडा में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता: गाजियाबाद मुख्य शाखा प्रथम और दादरी दूसरे स्थान पर

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा, नोएडा के आतिथ्य में रविवार को भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं से 26 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। परिणाम में गाजियाबाद मुख्य शाखा की टीम प्रथम, दादरी शाखा की टीम द्वितीय तथा प्रेरणा शाखा, इन्द्रापुरम की टीम तृतीय स्थान पर रही।

स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संस्कार संयोजक ओम प्रकाश बंसल ने सभी शाखाओं और टीमों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर से महेश बाबू गुप्ता, पवन गौतम और राजीव अजमानी; क्षेत्रीय स्तर से राजीव गोयल और अमित सिंघल; तथा प्रान्तीय स्तर से कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल, पी. सी. गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, राकेश मित्तल, विमल अग्रवाल, तरुण शर्मा और एन. के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वर्णिम शाखा की ओर से सुमन गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, डॉ. एम. के. अग्रवाल, दिनेश मित्तल, मुकुल बाजपेयी, संजय जिंदल, अनिल गोयल, आर. सी. बजाज, तुलसी दास और धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना, संस्कार और देशभक्ति के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *