नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश और उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने 27 से 29 सितंबर तक बसों की विशेष चेकिंग चलायी। तीन दिनों में 1003 बसों की जाँच हुई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 67 बसों के चालान किए गए।
अभियान में चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव परीक्षण हुआ।
आपातकालीन द्वार, सीसीटीवी की उपलब्धता और कार्यशीलता, पर्दे-ब्लैक फिल्म तथा फायर सेफ्टी उपकरणों की जाँच की गई। कमियाँ मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई हुई।
चालक और परिचालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी चलेंगे ताकि दुर्घटनाएँ घटें और नियमों का पालन सुनिश्चित हो।
