स्पेशल स्टोरी: इंडिया एक्सपो मार्ट बना यूपी के कारोबार का “वैश्विक मंच”

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण मंगलवार को संपन्न हुआ। 2023 में शुरू यह आयोजन प्रदेश के उद्योग, निर्यात और वैश्विक कारोबार को एक मंच पर लाने वाला प्रमुख व्यापारिक कार्यक्रम बन चुका है।

आईईएमएल का गठन 12 अप्रैल 2001 को हुआ। 2003 में परिसर की आधारशिला रखी गई और 2006 में उद्घाटन हुआ। स्थायी शो-रूम, प्रदर्शनी हॉल और बिजनेस मीटिंग सुविधाओं के साथ यह अब केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, ट्रेड प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा है।

2025 के यूपीआईटीएस में 2,200 से अधिक प्रदर्शक और 80 से अधिक देशों की भागीदारी रही। 288 एमओयू हुए, घोषित मूल्य करीब 89 करोड़ रुपये था। 2026 में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 90 देशों की भागीदारी और 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हुए। वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर देश रहे।

31 जुलाई 2026 तक मार्ट में 1,800 शो-रूम और 774 निर्यातक दर्ज थे। मार्ट सोर्सिंग डेज से सालभर खरीदार-विक्रेता संपर्क बना रहता है। प्रदर्शनी हॉल 14 से बढ़कर 16 हो गए हैं। ऑपरेशनल क्षेत्र 64,888 से 76,484 वर्गमीटर पहुँचा, करीब 17.87 प्रतिशत वृद्धि।

यहाँ हस्तशिल्प, रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी, ई-मोबिलिटी, फार्मा, फूड और पैकेजिंग जैसे आयोजन होते हैं। 31 जुलाई 2026 तक 391 कर्मचारी दर्ज थे। बड़े आयोजनों से होटल, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय सेवाओं को भी काम मिलता है।एक्सपो डिजिटल इंडे और एक्सपोबाजार जैसे प्लेटफॉर्म से उत्पादों को ऑनलाइन सप्लाई-चेन से जोड़ने का प्रयास है। जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ ग्रेटर नोएडा व्यापार केंद्र के रूप में उभर रहा है। हॉल 4 व 6 के नवीनीकरण और हॉल 18 के विकास की योजना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *