नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
प्रशासनिक जरूरत के चलते पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इन तबादलों से यातायात व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और ग्रेटर नोएडा जोन की निगरानी को मजबूत करने की कोशिश बताई जा रही है।
डा प्रवीण रंजन सिंह को पहले से दिए गए काम के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त यातायात की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रीति यादव को पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
अभय कुमार मिश्र, जो प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात थे, को अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा जोन बनाया गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जा रहे हैं।
