नोएडा: सेक्टर-14ए शनि मंदिर में है ग्वालियर के अमृत पत्थर की शनि शिला, 10 अक्टूबर को पितृदोष निवारण व शनि शांति महायज्ञ का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा जोन के नए एडीसीपी बने अभय कुमार मिश्रा, ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार को; मनीषा सिंह को यातायात व महिला सुरक्षा
नोएडा: भारत विकास परिषद की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा, वामन अवतार और श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन
नोएडा: विदेशी सिविल सेवकों ने नोएडा साइबर सेल का दौरा किया, साइबर पुलिसिंग मॉडल से अवगत कराया
नोएडा: एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

ग्रेटर नोएडा में लोटस सोसाइटी आरडब्ल्यूए के चुनाव में उषा शर्मा के नेतृत्व में टीम प्रगति की जीत

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ओमिक्रॉन-3 स्थित लोटस सोसाइटी में रविवार को हुए आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी चुनाव में टीम प्रगति ने उषा शर्मा के नेतृत्व शानदार जीत दर्ज की। नतीजे आते ही समर्थकों और निवासियों में उत्साह का माहौल रहा।

टीम प्रगति ने सुरक्षित सोसाइटी, स्वच्छ और व्यवस्थित परिसर, पारदर्शी कार्यप्रणाली, बेहतर सुविधाएँ तथा निवासियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान को प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया था। निवासियों ने विकास, पारदर्शिता, सुरक्षा और स्वच्छ व्यवस्था के वादे पर भरोसा जताते हुए टीम के पक्ष में मत दिया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष ऊषा शर्मा (पत्नी प्रेमवीर शर्मा), उपाध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव सोमबीर सिंह और कोषाध्यक्ष सीमा पंडिता काव (पत्नी कुलदीप काव) चुने गए। सदस्य के रूप में रविशंकर सिंह, कमला वशिष्ठ, राजेश कुमार, कोमल तिवारी (पत्नी आशीष कुमार), ब्रिजेश कुमार, रामफल और नीरू सारस्वत शामिल हैं।

जीत के बाद टीम प्रगति ने सभी निवासियों का आभार जताया और कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति या टीम की नहीं, पूरे लोटस परिवार के विश्वास और सहयोग की है।

टीम ने कहा कि आरडब्ल्यूए सभी के साथ मिलकर सोसाइटी को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ, पारदर्शी, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाएगी। निवासियों की समस्याएँ प्राथमिकता से सुनी जाएँगी और उनका समयबद्ध समाधान किया जाएगा।टीम प्रगति और सोसाइटी वासियों ने चुनाव समिति को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *