नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति पिछले 41 वर्षों से प्राधिकरण और प्रशासन के सहयोग से रामलीला ग्राउंड, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में रामलीला और विजयादशमी महोत्सव का आयोजन कर रही है।
समिति के महासचिव संजय बाली ने प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक होगा और दिल्ली तथा मुंबई के टीवी व फिल्मी कलाकार लीला प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे गणेश पूजन से होगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक और गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा, स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, संयोजक मधुसूदन दादू, प्रकाश हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. वी.एस. चौहान और पी.के. अग्रवाल के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई।
मंचन हरी शक्ति कला ट्रस्ट के निदेशक पंकज शर्मा, अमित शर्मा, कमल गिरीष, हरीश शर्मा और मुकेश शर्मा संचालित करेंगे।संजय बाली के अनुसार 15 अक्टूबर को भव्य राम बारात सेक्टर-19 के श्री सनातन धर्म मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी। बैंड, रथ, ढोल-नगाड़े और झांकियों के साथ यह विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रात 8 बजे सेक्टर-21ए के रामलीला मैदान पहुंचेगी।
मंच इस बार केदारनाथ, बद्रीनाथ और जगन्नाथ पुरी धाम की थीम पर बनाया गया है, जिसमें 3डी इफेक्ट और एलईडी का उपयोग किया गया है। पूरे मैदान में लाइटिंग और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।विजयादशमी 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। रावण का पुतला 80 फीट, कुंभकरण 75 फीट और मेघनाद 65 फीट का होगा। दहन पगड़ी, रोशनी और आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। 21 अक्टूबर को भरत मिलाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया के साथ लीला का समापन होगा।
महासचिव ने बताया कि प्रशासन से अनुमतियां ले ली गई हैं। मंचन डबल मंच पर होगा, जिसे महल, जंगल, पहाड़ और किले के रूप में सजाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, सुरक्षाकर्मी, स्वयंसेवक और पदाधिकारी तैनात रहेंगे। आयोजन के दौरान फूड स्टॉल, झूला, सर्कस और फायर क्रैकर शो भी होंगे। उनके अनुसार रोज हजारों दर्शक पहुंचते हैं और दशहरे पर बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं।प्रेस वार्ता में चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरुण राज, नवीन सोनी, जे.सी. माहेश्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेंद्र मेहता, नरेंद्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, विपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेंद्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेश बधौरिया, जितेंद्र सिंह, महेश चौहान, प्रमोद शर्मा, अशोक मिश्रा, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, सुंदर सिंह राणा, एन.के. अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चंद्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेश गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अतुल मित्तल, डॉ. एस.पी. जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, मनोज पोरवाल, नरेश बंसल, छाया राय, विशाल कश्यप, लोकेश कश्यप, गिरिजा सिंह, राम कुमार शर्मा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
