नोएड़ा:सेक्टर-55 में खुली पड़ी पुलिया बनी खतरे की वजह, आरडब्ल्यूए ने तत्काल मरम्मत की मांग की

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-55 में गेट नंबर-5 के पास E-14 के सामने जल विभाग द्वारा लगभग 15 दिन पहले तोड़ी गई पुलिया अब तक बंद नहीं की गई है। इससे वहां दुर्घटना का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
आरडब्ल्यूए सेक्टर-55 के अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने जल विभाग और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि यह स्थान सड़क के मोड़ पर है, जहां किसी बच्चे, राहगीर या वाहन के गड्ढे में गिरने का जोखिम बना हुआ है। खुली पड़ी पुलिया से सेक्टर के प्रवेश द्वार की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।
गोयल ने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद आरसीसी डालकर मरम्मत का काम पूरा न होना समझ से परे है। उन्होंने जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।स्थानीय निवासियों ने भी जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *