खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती पर सुंदर कांड पाठ का हुआ सम्पन्न

नोएडा, 13 अप्रैल।

श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, नोएडा में शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः काल से ही मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरे परिसर में जय श्री राम एवं संकट मोचन हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त की। पाठ के दौरान संगीतमय वातावरण और भक्तों की सामूहिक भक्ति ने पूरे आयोजन को अलौकिक बना दिया।

मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर को फूलों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *