खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

खास खबर : बीजेपी ने दादरी और जेवर विधानसभा के 1116 बूथों पर आंबेडकर जयंती मनाई

ग्रेटर नोएडा, 14 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी ने दादरी विधानसभा और ज़ेवर विधानसभा के 1116 बूथों पर  सोमवार को भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर जी की जयन्ती मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दादरी के बूथ नंबर 352 पिंक सिटी, दादरी में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि आज सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मानित साथियों के साथ बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के लिए दिए गए योगदान को स्मरण कर रहे है
बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समरस, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।आज की सरकार उन्हीं के कार्य को पूरा करने में लगी है ग़रीब वंचित शोषित को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के व प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी के नेतृत्व की सरकार ग़रीब शोषित वंचित को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर पूरा करने का काम कर रहीं है।

अंबेडकर जी जयन्ती के अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष भाटी विजय गौतम जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा सतेन्द्र नागर पवन रावल देवा भाटी पवन नागर वीरेन्द्र भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य पंकज रावल जिला मंत्री गुरुदेव भाटी सत्यपाल शर्मा अरुण शर्मा अमन कोशिक रवि जिन्दल अमित पंडित इंदर नागर राज़ नागर रजनी तोमर बलराज भाटी जितेंद्र भाटी मनोज भाटी अर्पित तिवारी संजय भाटी मनोज प्रधान राजीव सिंघल राहुल पंडित डॉक्टर संगीता रावल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बूथ पर भीम राव अंबेडकर जी की जयन्ती को मनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *