नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नई दिल्ली: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने वीर सावरकर को किया याद

नई दिल्ली, 26 फरवरी।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी के पुण्य तिथि के अवसर पर बुधवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंदिर मार्ग, नई दिल्ली स्थित मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन में स्थापित वीर सावरकर जी की प्रतिमा पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने माल्यार्पण किया।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी,क्रांतिकारी,महान लेखक,विचारक व राजनेता थे।उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।सात वर्षों तक अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए उन्होंने अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना व हिन्दू,हिंदी,हिंदुस्थान के विकास के लिए अद्वितीय कार्य किये।उनके त्याग,तपस्या और बलिदान के लिए हमें उन्हें हमेशा ही याद करना चाहिये।
इस अवसर पर साथ में राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेश त्यागी जी सहित कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *