नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर नियंत्रण का मुद्दा विधानसभा में उठाया

-शिक्षा सभी का अधिकार, लेकिन निजी और प्राइवेट विद्यालयों की फीस वृद्धि पर अंकुश लगना जरूरी

-अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने से एनसीआर के साथ-साथ नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में रुकी हुई प्लाटों की रजिस्ट्री की समस्याओं का समाधान संभव

लखनऊ/ जेवर, 26 फरवरी।

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बजट पर चर्चा करते हुए, एनसीआर क्षेत्र में लगातार निजी और प्राइवेट विद्यालयों की फीस वृद्धि का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने घरों की रजिस्ट्री का भी मुद्दा सरकार के सामने रखा।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि प्राइवेट विद्यालयों में बढ़ती हुई फीस अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही है, जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने विधानसभा में अपने भाषण में आगे कहा कि घरों की रजिस्ट्री और रुके प्रोजेक्ट शुरू कराए जाने हेतु अमिताभ कांत समिति की सिफ़ारिशों को लागू होने से एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा व प्रदेश के फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विगत बजट सत्र में लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम लागू होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *