सनसिटी, गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ महामंचन का समापन: छत्रपति शिवाजी का शौर्य और दिव्य प्रेम का संदेश युवाओं में जगा
नोएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक: मॉडल भवन विनियम, सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान, आईटी हब, ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स, एआई सिटी और कई किसान व उद्योग अनुकूल फैसले मंजूर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक: किसानों को अधिग्रहण समान लाभ, आबादी भूखंड पात्रता में सास-ससुर शामिल, लीज डीड आसान, कौशल केंद्र-पुलिस थाना व 220 केवी सबस्टेशन मंजूर
नोएडा जोन में त्योहारों से पहले सघन चेकिंग अभियान, 1658 वाहन और 2302 लोगों की जांच
नोएडा: फोनरवा ने पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल भाटी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन, सेक्टर-63 थाना प्रभारी निलंबित, एसीपी का तबादला

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सेंट्रल जोन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) केके वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है।
यह कार्रवाई चोटपुर कॉलोनी क्षेत्र में बिजली को लेकर हुए हंगामे के मामले से जुड़ी है। इस घटना में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के दौरान थाना प्रभारी की ओर से लापरवाही बरती गई। पुख्ता आरोपों के आधार पर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निरीक्षक अमित काकरान को निलंबित कर दिया।केवल थाना प्रभारी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रही। सेंट्रल जोन के एसीपी केके वर्मा को भी उनके पद से हटाते हुए तबादला कर दिया गया है। विभाग के भीतर इस सख्त कदम के बाद हलचल मची हुई है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस कमिश्नर आज शाम क्राइम मीटिंग भी ले सकती हैं, जिसमें अन्य लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का यह कदम कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। पहले भी वे लापरवाही और सूचना छिपाने के मामलों में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रही हैं।
विभाग में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कामकाज में ढिलाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *