नोएडा, 5 जून।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा इकाई द्वारा गुरुवार को सेक्टर 116 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” थीम पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य श्री सत्यपाल सैनी जी तथा जिला अध्यक्ष महेश चौहान उपस्थित रहे।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
श्री सत्यपाल सैनी ने कार्यशाला में कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं का है। इसके लिए 9 जून से 9 जुलाई तक MyGov पर “बदलता भारत मेरा अनुभव” प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं। साथ ही, 8 से 11 जून तक राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
-
12 से 14 जून: मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभाएं।
-
15 से 17 जून: शक्ति केंद्रों पर सभाएं और चौपालें, जहां आयुष्मान योजना, विकसित भारत संकल्प और मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिकाएं घर-घर पहुंचाई जाएंगी।
-
17 से 21 जून: विश्व योग दिवस का आयोजन।
-
5 जून से 15 अगस्त: वृक्षारोपण अभियान।
-
23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस।
-
25 जून: आपातकाल पर जिलों में सेमिनार और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।
सैनी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक ले जाएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के जरिए युवा, महिला, किसान और मजदूर वर्ग के कल्याण को रेखांकित किया जाएगा।
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुनकर विकसित, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि भारत आज वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। मोदी सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

कार्यशाला में प्रमुख उपस्थितियां
कार्यशाला में पूर्व महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, हर्ष चतुर्वेदी, अभियान संयोजक महेश अवाना, उमेश त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित त्यागी, गणेश जाटव, तन्मय शंकर, मुकेश शर्मा, गिरिजा सिंह, गिरीश कोटनाला, प्रदीप चौहान, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, रवि यादव, मनीष तिवारी, पंकज झा, राजेंद्र अवाना सहित अनेक जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।