खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा: होली के दिन तीन बार होगी जल की आपूर्ति

–सीईओ के निर्देश पर ग्रेनो प्राधिकरण के जल विभाग ने की तैयारी

–टैंकर मंगवाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी किए मोबाइल नंबर

ग्रेटर नोएडा, 12 मार्च।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रेटर नोएडावासी इस पावन पर्व को अच्छे से मना सकें। उनको पानी की दिक्कत नहीं हो। अगर कहीं पानी की दिक्कत होती है तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। जल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके बावजूद अगर किसी को पानी की दिक्कत हो तो वह मोबाइल नंबर 7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एनजी रवि कुमार ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि पानी की बचत करें, व्यर्थ न करें । होली पर्व को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *