ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

यमुना प्राधिकरण ने 6 गांवों के 308 किसानों को किया 7 प्रतिशत के तहत भूखण्डों का आवंटन

ग्रेटर नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार अंतर्गत आने वाले गाँव रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा एवं रोनीजा की प्राधिकरण द्वारा अर्जित एवं क्रय भूमि के सापेक्ष किसानो को सात प्रतिशत आबादी भूखण्डों का ड्रा विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उपरोक्त ड्रा से 6 गाँवों के 308 किसानो को उनकी प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीनों के सात प्रतिशत भूखंडों के नंबर प्राप्त हो गए हैं । प्राधिकरण के ओएसडी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कृषकों को भरोसा दिलाया कि ड्रा कराए गए भूखंडों को शीघ्र मौके पर विकसित भी करवाते हुए भौतिक कब्जा दिलवायेंगे तथा अवशेष बचे किसानों के भूखण्ड भी शीघ्र ही उन्हें दिलाए जायेंगे ।
ड्रा के दौरान प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेणुका दीक्षित, भूलेख के तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों के साथ 6 गाँवों के किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे । ड्रा की पूरी कार्यवाही का प्राधिकरण की वेबसाइट एवं यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *