खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

खास खबर: नोएडा मेट्रो रेल में व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा जल्द

नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) जल्द ही यात्रियों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी और वे घर बैठे ही आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इस सुविधा के लिए एक विशेष नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर यात्रियों को ‘हाय’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया के तहत क्यूआर कोड प्राप्त होगा, जिसे स्कैन कर मेट्रो में प्रवेश किया जा सकेगा। डॉ. लोकेश एम ने कहा कि यह सुविधा बेंगलुरु मेट्रो की तर्ज पर शुरू की जा रही है, जहां यह पहले से सफलतापूर्वक लागू है।
नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर प्रतिदिन करीब 52,000 से अधिक यात्री सफर करते हैं, और इस नई सुविधा से उनकी यात्रा और सुविधाजनक होगी। यह सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे नोएडा मेट्रो के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *