नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा: सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने किया रामलीला मंचन का भूमि पूजन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा रामलीला मंचन के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल हुए और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता फिरे नागर, प्रदेश सचिव कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, महासचिव दयाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, समिति के निर्देशक अशोक पांडेय, अध्यक्ष कुलभूषण नागर, कमलाकर त्रिपाठी, एस.एन. पांडेय, गुरुदयाल, राधाकृष्ण गर्ग, सुनील सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, सुभाष गोगना, निखिल द्विवेदी, संजीव द्विवेदी, नितिन पांडेय, गौरव गोगना सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन की तैयारियों का श्रीगणेश हुआ, जो नोएडा के सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह को और बढ़ाएगा। समिति ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना की और रामलीला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *