नोएडा सेक्टर 62 में रामलीला के दूसरे दिन: “कौशिल्या जायो लल्ला, अवध में मचो हल्ला”

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म और बाल लीलाओं का भव्य मंचन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री), महेश चौहान (जिलाध्यक्ष, बीजेपी), जयभगवान गोयल (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट), संजय गुप्ता (सीएमडी, रामाज्ञा), रविकांत मिश्रा (वरिष्ठ मंत्री, बीजेपी), अजय बाटला (चेयरमैन, बाटला एस्टेट), गोपाल कृष्ण अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी), दीपक अग्रवाल, अनंत प्रकाश वर्मा, राजेश माथुर, विनय अग्रवाल, जितेंद्र सिंघल, महेश सक्सेना, राजीव अजमानी और मनोज गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।मंचन की शुरुआत रावण और राक्षसों के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी को बचाने के लिए देवताओं द्वारा भगवान विष्णु से अवतार लेने की प्रार्थना से हुई। इसके बाद राजा दशरथ द्वारा पुत्र कामेष्ठि यज्ञ, अग्नि देवता से खीर प्राप्ति और रानियों कौशल्या, कैकई व सुमित्रा के गर्भवती होने की लीला का प्रदर्शन हुआ। भगवान राम और उनके तीनों भाइयों के जन्म पर अयोध्या में उत्साह का माहौल दिखाया गया, जिसमें “कौशल्या जायो लल्ला, अवध में मचो हल्ला” जैसे बधाई गान गूंजे। भगवान शिव का योगी वेश में राम दर्शन और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों का नामकरण दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।आगे के दृश्य में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा के लिए प्रस्थान और विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में आगमन दिखाया गया। विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण उनके साथ गए। रास्ते में ताड़का, मारीच और सुबाहु का आक्रमण हुआ, जिसमें राम ने सुबाहु और ताड़का का वध किया और मारीच को समुद्र के दक्षिणी किनारे तक फेंक दिया। भगवान की आरती के साथ दूसरे दिन का मंचन समाप्त हुआ।
अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि 24 सितम्बर को विश्वामित्र के आश्रम में जनक दूत का आगमन, राम-सीता साक्षात्कार और गौरी पूजन की लीलाओं का मंचन होगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सलाहकार मनोज शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, रविंद्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, चक्रपाणि गोयल, सुधीर पोरवाल, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती, दीपक अग्रवाल, दयानंद तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *