नोएडा में रामलीला का भव्य मंचन: ताड़का वध से लेकर सीता-राम मिलन तक की लीलाओं ने मोहा मन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा में चल रही रामलीला के तीसरे दिन विभिन्न स्थानों पर भव्य मंचन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम की प्रारंभिक लीलाओं का जीवंत चित्रण किया गया। सेक्टर 12 के आदर्श प्राइमरी स्कूल में बजरंग संचालिका रामलीला समिति, नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति और हरि भक्ति कला ट्रस्ट, सेक्टर 46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी, और श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

नोएडा स्टेडियम:
श्री सनातन धर्म रामलीला समितिनोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति और हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक पंकज शर्मा ने किया। मंचन में राजा दशरथ के पुत्रों के जन्म, नामकरण, सीता जन्म, विश्वामित्र द्वारा यज्ञ रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को ले जाना, ताड़का वध, मारीच को वायुवाण से सौ योजन दूर फेंकना, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार जैसे दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की भूमिकाएँ:दशरथ: पंकज शर्मा
विश्वामित्र: हरीश शर्मा
राजा जनक: महेश
श्रीराम: अभिमन्यु
लक्ष्मण: गर्व गुप्ता
ताड़का: मनीष
मारीच और सुबाहु: हिमांशु और हरिओम

कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और सनातन संस्कृति के मूल्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. टी.एन. गोविल, टी.एन. चौरसिया, अल्पेश गर्ग, अतुल मित्तल, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, संजय गोयल, पंकज जिंदल, विपिन बंसल, राजीव अजमानी, प्रदीप अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुशील भारद्वाज, मित्रा शर्मा, चंद्रपाल सिंह, शुभकरण सिंह राणा, रमेश कुमार, चितरंजन कुमार, कुलदीप गोयल, के.के. दत्ता, पीयूष द्विवेदी, परवेश बंसल, महेश चौहान और पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे। समिति ने आगामी लीलाओं में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया।

 

सेक्टर 46: श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी

सेक्टर 46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान ने कहा कि रामलीला हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और घमंड से बचना चाहिए। अतिथि अम्रत जैन, दिल्ली नगर निगम जोन रोहिणी के अध्यक्ष, ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। मंचन में विश्वामित्र का आगमन, ताड़का और सुबाहु वध, मारीच को समुद्र में फेंकना, जनकपुर में विश्वामित्र का सम्मान और पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन जैसे दृश्यों का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी और प्रभु बंशीधर ने गणेश पूजन के साथ आयोजन शुरू किया। समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित गणमान्य: मनोज अग्रवाल (सीएमडी प्रिया गोल्ड), राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, विपिन अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंडित कृष्ण स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, सुशील गुप्ता, मनोज चौहान, मदन शर्मा, नरेश कुचछल, वी.के. राणा, शरद कुमार सिन्हा, प्रदीप गुप्ता, पवन अग्रवाल, नवीन सोनी, राम अवतार सिंह, अखिल जैन, विकास जैन, दीपांशु अग्रवाल।

 

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति, सेक्टर 62

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री विमला बाथम, डासना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी महाराज, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष संजीव राणा, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, इंडियन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव विशाल गुप्ता, वासुदेव गर्ग, विपिन गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। मंचन में विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को जनकपुर ले जाना, माता गार्गी और सीता का तर्कशास्त्र संवाद, जनक बाजार में राम-लक्ष्मण का भ्रमण और पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन के दृश्य प्रस्तुत किए गए। समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। धर्मपाल गोयल ने बताया कि 25 सितंबर को राजा जनक द्वारा राजाओं का स्वागत, धनुष भंग, लक्ष्मण का क्रोध, रावण का विवाह मंडप में आगमन, राम द्वारा धनुष भंग, परशुराम का क्रोध और वरमाला की लीलाएँ प्रस्तुत होंगी। उपस्थित गणमान्य: राजेंद्र गर्ग, मुकेश गोयल, मनोज शर्मा, अनिल गोयल, सत्यनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, चौधरी रविंद्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, एस.एम. गुप्ता, अजीत चाहर, मुकेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, चक्रपाणि गोयल, राजेश माथुर, साहिल चौधरी, कुलदीप गुप्ता, सुधीर पोरवाल, नवीन पोरवाल, मोतीराम गुप्ता, अर्जुन अरोड़ा, आर.के. उप्रेती, दीपक अग्रवाल, बाबूराम शर्मा, दयानंद तिवारी रामलीला के इन आयोजनों ने नोएडा में सनातन संस्कृति और भक्ति का संदेश फैलाया, साथ ही दर्शकों को श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित किया।

बजरंग संचालिका रामलीला समिति 12 की रामलीला

निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सेक्टर 12 के आदर्श प्राइमरी स्कूल में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म, गुरु वशिष्ठ द्वारा उनकी शिक्षा, विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को ले जाना और ताड़का वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। दर्शकों ने कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय की सराहना की।
इस अवसर समिति के अध्य्क्ष मुकेश शर्मा,मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण गर्ग,शिवलाल सिंह,कमलाकर त्रिपाठी, पद्माकर त्रिपाठी,कुमार शांतनु,गुरुदयाल विज,एस एन पांडेय,राहुल पांडेय, मनोज तिवारी,बीके पांडेय,राजेश पांडेय,प्रभात,गोपाल,गोरव,सुकोमल मडंल,एन के तिवारी,अनुराग गोविल, सजीव दुवेदी,नितिन पांडेय,निखिल,वीरेन्द्र सिंह,सुनील सिन्हा,आदि कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *