केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

यूपी की राजनीति: राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवंबर को मथुरा के कोसीकला में, अध्यक्ष चुनाव की घोषणा होगी

लखनऊ,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवंबर को जनपद मथुरा के कोसीकला में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होगा और इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जाएगी।अधिवेशन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूरे मथुरा शहर में पार्टी के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों से पार्टी प्रतिनिधि, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ के सदस्य इसमें शामिल होंगे।
दुबे ने कहा कि अधिवेशन संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड जैसे सभी क्षेत्रों में संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण, स्थानीय नेतृत्व सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अधिवेशन की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी का दायित्व है कि इसमें पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। पार्टी के अथक प्रयासों से यह अभियान जनांदोलन में बदल गया है।
अधिवेशन में संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और मजदूरों की आवाज उठाने पर चर्चा होगी। किसानों के कल्याण से जुड़े प्रस्ताव भी पारित होंगे। मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठकें, प्रशिक्षण शिविर तथा जनता से संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे।दुबे ने जोर देकर कहा कि यह अधिवेशन संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। यह आने वाले चुनावों की दिशा तय करेगा और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की नई शुरुआत होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *