मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: महानगर कांग्रेस ने सेक्टर-52 कार्यालय में मनाई नेहरू जयंती

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा ने पार्टी कार्यालय सेक्टर-52 में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

पुष्पांजलि के दौरान अध्यक्ष मुकेश यादव ने नेहरू को याद करते हुए कहा, “पंडित नेहरू आधुनिक भारत की नींव रखने वाले प्रधानमंत्री थे। उन्हें समावेशी, सौहार्दपूर्ण व प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले के रूप में याद किया जाता है। उनकी विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है।”कार्यक्रम में राजकुमार भारती, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, ललित अवाना, डॉ सीमा, वसीम, सुल्तान बिधूड़ी, उर्मिला, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *