नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
प्रसिद्ध निर्यातक कंपनी Sabs Exports International Pvt. Ltd. को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा मंगलवार को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपा गया है।
कंपनी अब YEIDA क्षेत्र में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार करेगी, जिसमें 60 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।यह कंपनी परिधान उद्योग में मजबूत पहचान रखती है और प्रीमियम स्मार्ट-कैज़ुअल निटेड गारमेंट्स के डिजाइन-आधारित उत्पादन में विशेषज्ञ है। मुख्य रूप से पुरुष परिधान पर फोकस करते हुए चयनित महिला परिधान भी बनाती है। कंपनी यूरोप, अमेरिका और कनाडा जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करती है तथा प्रमुख बहुराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स को सप्लाई प्रदान करती है।
Sabs Exports का विजन “मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड एंड फॉर इंडिया” को साकार करना है। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपनी इकाइयां संचालित करने वाली कंपनी अब YEIDA में नए प्लांट के जरिए अपनी क्षमता बढ़ाएगी।
इस निवेश से क्या होगा फायदा?क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति
400 से 500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर
उत्तर प्रदेश को परिधान निर्माण का वैश्विक हब बनाने में महत्वपूर्ण योगदान
यह कदम मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती देगा और जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास साबित होगा।
![]()
