ब्रेकिंग न्यूज़: मनमानी फीस वसूली पर लगाम ! गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम, 5 लाख तक जुर्माना-मान्यता रद्द होने का खतरा
दिल्ली में इंडिया रबर एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फीता काटा, एशिया के सबसे बड़े रबर उद्योग प्रदर्शनी का आगाज
ब्रेकिंग न्यूज़: दादरी में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा: घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते पकड़ा गया आरोपी, 15 सिलेंडर बरामद
नोएडा में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: निषाद-कश्यप-गुर्जर एकता का बड़ा संदेश, सपा पर तीखा हमला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो डीपीआर निरस्त होने पर सेक्टर 71 चौराहे के निकट जोरदार प्रदर्शन, 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर होगा बड़ा आंदोलन

नोएडा की ‘शेरनी’ वैष्णवी ने वाराणसी में जीता रजत पदक अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती में 66 किलो फ्री-स्टाइल में सिल्वर

नोएडा/वाराणसी, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश की राजधानी वाराणसी में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा के सौहरखा कुश्ती अखाड़े की होनहार पहलवान वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 किलो भार वर्ग (फ्री-स्टाइल) में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। वैष्णवी ने लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में भी जोश भर दिया।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया था। वैष्णवी की इस सफलता ने साबित कर दिया कि जमीनी स्तर पर मिल रहा प्रोत्साहन और सुविधाएं युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका दे रही हैं।

निरीक्षण और प्रोत्साहन का मिला फल
वैष्णवी की जीत का श्रेय नोएडा सिटीजन फोरम की संरक्षक शालिनी सिंह और डॉ. रंजन तोमर के कुशल नेतृत्व को दिया जा रहा है। हाल ही में शालिनी सिंह ने नोवरा टीम के साथ सौहरखा कुश्ती अखाड़े का दौरा किया था, जहां उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों से सीधा संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे जमीनी प्रयासों का ही नतीजा है कि अब पदक रूप में सफलता मिल रही है।

अखाड़े में छाया जश्न, खिलाड़ियों में बढ़ा उत्साह

वैष्णवी की जीत की खबर फैलते ही सौहरखा कुश्ती अखाड़े और पूरे ग्राम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जनहित संघर्ष समिति के प्रवक्ता रवि यादव ने कहा, “शालिनी सिंह और डॉ. रंजन तोमर की दूरदर्शी सोच, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और अखाड़ों में सुविधाएं उपलब्ध कराने का ही यह सुखद परिणाम है। वैष्णवी की जीत क्षेत्र के हर उभरते पहलवान के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।”

ग्रामवासियों का कहना है कि शालिनी सिंह और नोवरा टीम द्वारा दी जा रही निस्वार्थ प्रेरणा और सुविधाओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब नोएडा के युवा खिलाड़ी केवल राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी देश का परचम लहराने का सपना देख रहे हैं।

इस मौके पर कोच इन्द्रजित पहलवान, दिनेश पहलवान, प्रदीप यादव, जतन पहलवान, लोकेश शर्मा, रिजवान राणा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने वैष्णवी को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *