नोएडा स्टेडियम में 5 अप्रैल को राष्ट्रीय निषाद पार्टी का गुर्जर-कश्यप-निषाद एकता महासम्मेलन:रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

-यातायात पुलिस ने जारी की विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी, कई मार्गों पर डायवर्जन
नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने रविवार 5 अप्रैल 2026 को नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन (एकता महासम्मेलन) को लेकर व्यापक यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

राष्ट्रीय निषाद पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस महासम्मेलन में मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद और बरेली मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए स्टेडियम और आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन तथा विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।

आने-जाने के मार्ग

आगरा मंडल से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर आने वाले वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, फिल्मसिटी फ्लाईओवर, सेक्टर 18 अंडरपास, एलिवेटेड मार्ग होते हुए सेक्टर 31-25 की ओर उतरेंगे और निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल से एनएच-24/09 होकर आने वाले वाहन सेक्टर 62 मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर 60 अंडरपास, थाना फेस-3 के सामने यू-टर्न, एलिवेटेड मार्ग, ईस्कॉन मंदिर होते हुए एनटीपीसी अंडरपास व सेक्टर 31-25 चौक के बीच यू-टर्न से पार्किंग पहुंचेंगे।

दिल्ली (चिल्ला/डीएनडी) की ओर से आने वाले वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे बाएं मुड़कर सेक्टर 18 अंडरपास होते हुए सेक्टर 31-25 की ओर जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था
विशिष्ट अतिथियों के वाहन: नोएडा स्टेडियम गेट नंबर-03 से प्रवेश कर इंडोर स्टेडियम की अंडरग्राउंड पार्किंग में।
सामान्य हल्के वाहन:
गेट नंबर-06 से प्रवेश कर रामलीला मैदान में।
मीडिया: गेट नंबर-07 से निर्धारित पार्किंग में।
बस पार्किंग: एलिवेटेड मार्ग (सेक्टर 18 से 60) होकर एडोब बिल्डिंग व मोदी मॉल के बीच खाली मैदान में (कोस्ट गार्ड के सामने गेट से प्रवेश)। बसों से उतरकर यात्री गेट नंबर-04 व 05 से पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे। वापसी में अलग निकास द्वार से बसें जा सकेंगी।

यातायात डायवर्जन (सुबह से आवश्यकतानुसार)

ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित प्रमुख पॉइंट्स पर डायवर्जन का ऐलान किया है।
रजनीगंधा चौक → सेक्टर 12-22-56 तिराहा की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक-निठारी-सेक्टर 31-25-एनटीपीसी-गिझौड़ होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
सेक्टर 12-22-56 तिराहा → स्टेडियम चौक की ओर यातायात सेक्टर 57 चौराहा-गिझौड़-सेक्टर 31-25 होकर।
सेक्टर 12-22-56 → रजनीगंधा चौक की ओर यातायात मैट्रो अस्पताल चौक-सेक्टर 8-10-11-12-हरौला/झुंडपुरा होते हुए।
अन्य कई मार्ग जैसे मैट्रो अस्पताल से एडोब/रिलायंस चौक, सेक्टर 8-10-11-12 से मोदी मॉल, सेक्टर 31-25 से स्टेडियम चौक, डीएम चौक-जलवायु विहार से मोदी मॉल, सेक्टर 54 से जलवायु विहार आदि पर भी डायवर्जन लागू रहेगा।

आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर सर्विस) को निर्बाध रूप से पास किया जाएगा। यातायात पुलिस ने आम वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। किसी भी समस्या पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *