ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़: दादरी में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा: घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते पकड़ा गया आरोपी, 15 सिलेंडर बरामद

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दादरी के तुलसी विहार कालोनी में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार चलाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया है।

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजे थाना दादरी क्षेत्र के नत्थू चौक, तुलसी विहार स्थित विनय कुमार के मकान पर छापा मारा गया। इनके कब्जे से भारत पेट्रोलियम के 2 भरे घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो),
2 खाली घरेलू सिलेंडर (बीपीसीएल),
6 खाली इंडेन (आईओसीएल) सिलेंडर,
3 खाली एचपीसीएल सिलेंडर,
1 छोटा 5 किलो नॉन-आईएसआई सिलेंडर,
गैस रिफिलिंग के उपकरण — इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, रिफिलिंग नोजल वाली मशीन, रबर पाइप और रेगुलेटर आदि बरामद किए गए।

जांच में पता चला कि विनय कुमार घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे (नॉन-आईएसआई) सिलेंडरों में गैस रिफिल करके आर्थिक लाभ कमा रहा था। इस अवैध कारोबार से एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित होती है और गंभीर दुर्घटना (आग लगने या ब्लास्ट) का खतरा भी बना रहता है।

कानूनी कार्रवाई:

विनय कुमार पुत्र सूरजपाल (मूल निवासी एटा जिला, वर्तमान पता तुलसी विहार, दादरी) तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना दादरी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।यह कार्रवाई एलपीजी गैस के दुरुपयोग और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *