गौतमबुद्ध नगर जिले की नई वोटर लिस्ट 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक सभी पोलिंग बूथों पर रहेगी उपलब्ध

आम नागरिक 10 अप्रैल को अपने बूथ पर जाकर चेक कर सकेंगे नाम
गौतमबुद्धनगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर जिले में नई मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जारी होने के बाद यह नई वोटर लिस्ट एक सप्ताह तक जिले के सभी मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर आम लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई यह निर्वाचक नामावली संशोधनों सहित 10 अप्रैल से लेकर अगले सात दिनों तक हर पोलिंग बूथ पर रखी जाएगी। उन्होंने जनसाधारण से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग 10 अप्रैल 2026 को अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपनी और परिवार के सदस्यों की नामावली का निरीक्षण करें। यदि नाम में कोई गलती हो, नाम छूट गया हो या कोई संशोधन की जरूरत हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को बताएं।महत्वपूर्ण बातें:

  • नई वोटर लिस्ट 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक सभी पोलिंग बूथों पर उपलब्ध रहेगी।
  • बूथ पर जांच का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
  • सभी मतदेय स्थलों पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अपने-अपने पदाभिहित मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।नागरिकों से अनुरोध है कि इस एक सप्ताह के दौरान अपने बूथ पर जाकर नई वोटर लिस्ट जरूर चेक करें और अपनी वोटिंग अधिकार सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *