-1788.49 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक कॉलेज,
18 माह में पूरा करने का लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा, नोएडा खबर डॉट कॉम)
दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर द्वारा फीता काटकर और भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह कॉलेज स्थानीय विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और बाहर जाने की मजबूरी कम होगी।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
कुल लागत: 1788.49 लाख रुपये
भवन: G+3 मंजिला आधुनिक कॉलेज भवन
अन्य सुविधाएं: 75 KL क्षमता का ओवरहेड टैंक (OHT), ट्यूबवेल एवं पंप रूम, फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम, मुख्य द्वार व गार्ड रूम, वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting), स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, आंतरिक आरसीसी सड़कें तथा सोलर सिस्टम
निर्माण कार्य की शुरुआत 18 अप्रैल 2026 को हो चुकी है और इसे 18 माह के अंदर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित विभाग तेजी से कार्य कर रहा है ताकि समयसीमा में गुणवत्ता बनाए रखते हुए कॉलेज तैयार हो सके।
इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, ब्रजेश शर्मा, एच.के. शर्मा, मनोज सिसोदिया, धीर राणा, योगेश चौहान, सुशील, उदयवीर, पवन, सतीश, योगेंद्र, कालीचरण, रोबिन, राहुल, अनिल भाटी, रोहित, रघुवीर, राजपाल, सागर, प्रदीप मंगल, अनिल सिसोदिया, सुरेंद्र प्रधान, बलवीर ठेकेदार, विचित्र तोमर, ज्ञानेंद्र खारी, भीष्म प्रधान, उमेश राज, ईश्वर भाटी, जीतू भैया, रज्जाक अहमद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक का आश्वासन
विधायक तेजपाल नागर ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
